आजकल शादी के रीति- रिवाजों और फंक्शन को लोग अपने हिसाब से बदल लेते हैं। कोई कन्यादान अलग तरीके से करता है। तो कभी दुल्हन बारात लेकर जाती है। आयुषी ब्लैस्को ने तो अपनी शादी को सबसे अलग बनाने के लिए अलग ही आइडिया सोचा। उन्होंने दूल्हे के साथ घोड़ी पर बैठकर एंट्री ली।

एक तरफ आयुषी का यह वीडियो वायरल हो रहा है। तो दूसरी तरफ उनकी शादी के लुक भी इंटरनेट पर छाए हुए हैं। हसीना की 2 वेडिंग हुई हैं। पहली देसी इंडियन वेडिंग। और, दूसरी वाइट वेडिंग। और, दोनों ही सेरेमनी के लिए उन्होंने कमाल का लुक लिया। हसीना के विदेशी दूल्हे का नाम मॉर्क है। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम@ayushiblasko)
मरून लहंगे में दिखीं गजब
आयुषी ने पहले वेडिंग लुक के लिए मरून लहंगा चुना है। जिसपर हुई हैवी डीटेलिंग देखते बन रही है। हसीना के ब्लाउज पर फोकस करें तो वो राउंड नेकलाइन वाला ब्लाउज पहनी दिख रही हैं। जिसपर सुनहरे धागे और बीड्स से डीटेलिंग ऐड की गई है। ब्लाउजकी स्लीव्स पर भी स्टोन वर्क ऐड कर लुक में अट्रैक्टिव एलिमेंट जोड़ा गया है।
लहंगा भी दिखा बहुत सुंदर
Tags
lifestyle